फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man was beaten with rods and sticks, punjab police arrested seven including woman

Punjab: महिला से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, व्यक्ति को सरियों और डंडों से पीटा, पुलिस ने महिला सहित सात पकड़े

Wed, 19 Apr 2023 04:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

जालंधर प्लाट में सोमवार सुबह गंभीर हालत में मिले व्यक्ति के मौत मामला सामने आया था। पुलिस ने अब मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
man was beaten with rods and sticks, punjab police arrested seven including woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर महानगर में इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में सोमवार सुबह गंभीर हालत में मिले व्यक्ति के मौत मामले की गुत्थी समझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में महिला सहित 7 आरोपियों पर 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रामू कुमार के भतीजे श्याम कुमार के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने इनकम टैक्स कालोनी के पास रहने वाले लक्ष्मण कुमार और जगननाथ सहित एक महिला और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। क्योंकि पुलिस को हत्या का शक हुआ था।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर
पुलिस को दिए बयान में श्याम कुमार ने बताया कि रामू कुमार उसका मौसा लगता है। वह अपने मौसा रामू के साथ मिट्ठापुर में किसी रिश्तेदार के घर पर रात रहने के लिए गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब घर पैदल वापस जा रहे थे तो इनकम टैक्स कालोनी के पास दो व्यक्ति और एक महिला खड़े थे। उन्होंने उसके मौसा पर आरोप लगाया कि उसने महिला को छेड़ा है।
विज्ञापन


उसके मौसा ने विरोध किया तो दोनों युवक और महिला उसके मौसा रामू से हाथापाई करने लगे और उसे प्लाट में ले गए। प्लाट में पहले से तीन लोग और मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे बचाने के लिए गया तो उसे भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने बयानों के आधार पर लक्ष्मण, जगननाथ सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने लक्ष्मण दास कुशवाहा और नत्थू कुशवाहा दोनों निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, जगन्नाथ निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में सुरेश मलाह, घनश्याम, लब्बू गौतम और नंदराम के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्होंने सरियों और डंडों से पीटकर रामू की हत्या की है पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed