फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man, murder, brother, land

जमीन के लिए किया था भाई का कत्ल

Tue, 19 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 19 May 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
नौ अप्रैल की रात घर से अपने बच्चे के लिए कुछ सामान लेने गांव में ही बाइक
विज्ञापन
पर गए मनिंदर सिंह के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। मामले में मृतक का भाई चरनजीत सिंह ही आरोपी निकला। चरनजीत ने मनिंदर के हिस्से आती जमीन पाने के लिए ही उसका कत्ल किया था।


एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि चरनजीत सिंह ने ही 9 अप्रैल की रात को अपने भाई मनिंदर सिंह को चाकू से कई वार कर उसे पास के खेतों में फेंक दिया था। बाद में चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। आरोपी चरनजीत सिंह ने मौके पर पहुंची पुलिस को यह बयान दर्ज करवाया था कि 2-3 अज्ञात लोगों ने उसके भाई का कत्ल किया है।


बसी पठाना पुलिस ने 10 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया था।
जांच अफसर शमशेर सिंह ने कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की थी। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्की निवासी झिंजरा थाना मूलेपुर ने अपना बयान दर्ज करवाया कि चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी ने उसके पास कबूल किया था कि उसने ही अपने भाई मनिंदर सिंह को चाकू मारा था।


18 मई को जब जांच अफसर ने चरनजीत सिंह से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने अपने भाई मनिंदर सिंह के हिस्से आती जमीन हथियाने के लिए उसका कत्ल किया था। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed