{"_id":"56e13dc44f1c1b28158b4568","slug":"loot-in-ferozepur-rs-two-lakhs-looted-one-wounded-in-ferozepur-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे, जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/जीरा(फिरोजपुर)
Updated Thu, 10 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराडाइज स्कूल के पास नकाबपोश बाइक सवार एक लुटेरे ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे दो लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। पीड़ित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकलवाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चन सिंह पुत्र मेजा सिंह वासी गांव संतू वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उनका भाई रतन सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकलवाकर अपनी-अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पैराडाइज स्कूल के पास पहुंचे पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार लुटेरे ने रतन को गोली मारदी। रतन बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
उसी समय आरोपी दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। रतन को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे सब-इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।