फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Rural Police arrested three members of gangster Lakhbir Landa gang with weapons

Jalandhar: लखबीर लंडा गैंग के तीन शातिर हथियारों के साथ काबू, विरोधी गैंग के सदस्यों की करनी थी हत्या

Tue, 06 Dec 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया निवासी होशियारपुर के गैंग के सदस्य हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों के कत्ल की प्लानिंग बनाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

विज्ञापन
Jalandhar Rural Police arrested three members of gangster Lakhbir Landa gang with weapons
जालंधर में हथियारों के साथ पकड़े गए शातिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी जालंधर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन शातिरों से सात पिस्टल मैगजीन सहित, 30 कारतूस, एक रिवाल्वर और एक 315 बोर पिस्टल सहित दो कारतूस और आई 20 कार बरामद की है। 
विज्ञापन


एसएसपी संधू ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने जज्जा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी जिसको शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब कार सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, गगनदीप सिंह निवासी जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी गोराया बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से हथियारों की खेप बरामद हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने हथियार और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी संधू ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया निवासी होशियारपुर के गैंग के सदस्य हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों के कत्ल की प्लानिंग बनाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्हें हथियारों की सप्लाई पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौशल करवाता था जोकि रवि बलाचौरिया से मिला हुआ है और पूरी प्लानिंग गैंगस्टर लखबीर लंडा वासी हरीके की होती थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियार मेरठ यूपी से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करने, फिरौती मांगने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बलाचौरिया गैंग के सदस्य लवप्रीत कत्ल का एक, इरादा-ए-कत्ल के 2 सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह पर इरादा-ए-कत्ल का एक लूटपाट करने के तीन सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह की बूटा पिंड कपूरथला में विरोधी गैंग के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उसे गोली लग गई थी, उसी का बदला लेने के लिए इन हथियारों का प्रयोग किया जाना था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी गैंगवार टल गई और कई वारदातें होने से बच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed