{"_id":"65ab96cef8f9326b1205bb94","slug":"jalandhar-dehat-police-arrested-accused-of-girl-murder-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: शराब के नशे में की दुष्कर्म की कोशिश, न मानने पर पहले गला घोंट मार डाला, फिर शव के साथ की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: शराब के नशे में की दुष्कर्म की कोशिश, न मानने पर पहले गला घोंट मार डाला, फिर शव के साथ की दरिंदगी
Sat, 20 Jan 2024 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:18 PM IST
सार
मृतका गुरदासपुर निवासी शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। आरोपी शराब के नशे में लड़की के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात पुलिस ने युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच के बाद आरोपी प्रिंस निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया था। शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस तकनीकी तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और लड़की से दुष्कर्म करना चाहता था। जब लड़की उसे धक्का देकर भागी तो उसने उसे आगे जाकर पकड़ लिया और उसका गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने लड़की के शव के साथ संबंध बनाएं। किसी को पता ना चले इसलिए शव को नाली में फेंक कर भाग गया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश रिमांड पर लेगी।