{"_id":"692d30b74862c730c608a465","slug":"jalandhar-dav-college-theft-accused-arrested-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर डीएवी कॉलेज में चोरी: पहले दिन पानी मोटरें और दूसरे दिन चुराया सिलेंडर, पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर डीएवी कॉलेज में चोरी: पहले दिन पानी मोटरें और दूसरे दिन चुराया सिलेंडर, पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर
Mon, 01 Dec 2025 11:37 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:37 AM IST
सार
पंजाब के जालंधर में डीएवी कॉलेज में लगातार दो दिन चोरी की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरवन निवासी रत्न नगर, बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
डीएवी कॉलेज जालंधर में लगातार दो दिन तक हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। सामने आए दिलचस्प सीसीटीवी फुटेज में चोर बेहद आसानी से कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर जाता और चोरी का सामान दीवार पर रखकर बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। पहले दिन आरोपी ने दो पानी की मोटरें चुराई और अगले ही दिन फिर लौटकर गैस सिलेंडर चुरा ले गया। कॉलेज के प्रोफेसर सौरभ राज ने चोरी की शिकायत थाना डिवीजन-1 में दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की फोटो निकालकर इलाके में लोगों से पहचान करवाई।
विज्ञापन
एएसआई कुलविंदर सिंह के मुताबिक लोगों ने फोटो देखकर आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद गंदे नाले के पास ट्रैप लगाकर उसे काबू किया गया। आरोपी वहां अक्सर रेकी किया करता था। आरोपी की पहचान सरवन निवासी रत्न नगर, बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 27 नवंबर को स्विमिंग पूल के पास बने कमरे से दो मोटरें चोरी करने और 28 नवंबर को फिर दीवार फांदकर गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन