फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Class 9 Student Becomes Mother Youth from Amritsar Accused of misdeed

Jalandhar: नाैवीं की छात्रा बनी मां, बुआ के पास रह रही थी नाबालिग; अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 21 Apr 2026 03:24 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 03:24 PM IST
सार

किशोरी पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द से परेशान थी। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन आराम न मिलने पर 19 अप्रैल को उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद महिला डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है।

विज्ञापन
Jalandhar Class 9 Student Becomes Mother Youth from Amritsar Accused of misdeed
नाबालिग बनी मां - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

जालंधर देहात के बिलगा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है और पिछले कुछ महीनों से अपनी बुआ के पास रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने अमृतसर निवासी राहुल नामक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

परिवार के अनुसार, किशोरी पिछले करीब डेढ़ महीने से पेट दर्द से परेशान थी। पहले निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन आराम न मिलने पर 19 अप्रैल को उसे फिल्लौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद महिला डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और प्रसव का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। 
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद पूछताछ में पीड़िता ने अमृतसर के रहने वाले राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी का पूरा पता अभी सामने नहीं आया है।

थाना बिलगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed