{"_id":"68205742dd2575a6a7004eec","slug":"gang-war-between-kannu-and-fateh-gang-in-jalandhar-one-dead-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गैंगवार: कन्नू और फतेह गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने युवक की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में गैंगवार: कन्नू और फतेह गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोलियां लगने युवक की मौत, मचा हड़कंप
Sun, 11 May 2025 01:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 11 May 2025 01:22 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में कन्नू गुर्जर गैंग और फतेह गैंग के बीच गैंगवार हुआ है। एक गुट के बदमाशों ने सरेआम दूसरे गुट के युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। तीन गोलियां लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Crime News
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में शनिवार रात गैंगवार हुआ है। इलाके में तोबड़तोड़ गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। यह गोलाबारी दो गैंगस्टरों के गुटों के बीच हुई है। इस गैंगवार में एक गुट के युवक की गोलियां लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जालंधर के गुलाब देवी रोड पर कन्नू गुर्जर गैंग और फतेह गैंग के बीच सरेआम गोलियां चली। कन्नू गुज्जर गैंग के सदस्य बाइक पर सवार होकर आए और सरेआम फतेह गैंग से जुड़े हीरज कुमार उर्फ टीनू पर गोलियां चला दी। टीनू को 3 गोलियां लगी, जिनमें से दो गोलियां पेट और एक टांग में लगी। गोलियां चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कन्नू गुर्जर और फतेह गैंग के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत टीनू की हत्या हुई है।
विज्ञापन