{"_id":"651523e343539238e805df13","slug":"fruit-vendor-attacked-in-jalandhar-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में वारदात: फल विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी-मोबाइल लूटा, बाइक पर आए थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में वारदात: फल विक्रेता पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी-मोबाइल लूटा, बाइक पर आए थे आरोपी
Thu, 28 Sep 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:27 PM IST
सार
पीड़ित मनु ने बताया कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेरा था और उनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने से उसे रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी जेब से नकदी, मोबाइल के साथ अन्य दस्तावेजों के लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में गुरुवार तड़के अर्जुन नगर में मंडी जाने के लिए निकले फल विक्रेता को लुटेरों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उससे मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए फल विक्रेता की पहचान मनु के तौर पर हुई है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई
पीड़ित मनु ने बताया कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेरा था और उनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने से उसे रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी जेब से नकदी, मोबाइल के साथ अन्य दस्तावेजों के लूट कर फरार हो गए। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जालंधर में लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और लुटेरे बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।