{"_id":"63318f8c96e294212c2ecf05","slug":"firing-after-minor-argument-between-two-students-group-of-dav-college-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फायरिंग: रेस्टोरेंट के बाहर डीएवी कॉलेज के दो छात्र गुटों में मामूली बहस के बाद चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में फायरिंग: रेस्टोरेंट के बाहर डीएवी कॉलेज के दो छात्र गुटों में मामूली बहस के बाद चली गोली
Mon, 26 Sep 2022 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 05:10 PM IST
सार
रविवार देर रात छात्रों के गुट डीएवी के पास स्थित होटल एम-2 के बाहर इकट्ठे हुए और आपस में उलझ गए। इस बीच एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे माहौल गरमा गया। मामले की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर के डीएवी कॉलेज के दो छात्रों के बीच हुई मामूली बहस ने एक बड़े टकराव का रूप ले लिया। टकराव इतना बढ़ा कि एक गुट ने गोली चला दी। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गोली चलने से इलाके के आस-पास डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात छात्रों के गुट डीएवी के पास स्थित होटल एम-2 के बाहर इकट्ठे हुए और आपस में उलझ गए। इस बीच एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे माहौल गरमा गया। मामले की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : CU Video Leak: आरोपी जवान के मोबाइल से मिला है वीडियो, कोर्ट ने चारों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
छात्र अंकित ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में फिजियोथैरेपी फाइनल ईयर का छात्र है। उसकी किसी बात को लेकर सीनियर छात्र के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद उसे सीनियर छात्र का फोन आया व उसने फोन पर कई अपशब्द बोले। उसने सीनियर छात्र से कहा कि वह उससे मिल ले, वह उसकी गलतफहमी दूर कर देगा।
इसके बाद हम डीएवी कॉलेज के पास स्थित एम-2 होटल के बाहर मिलने को पहुंचे। अंकित ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो दो गाड़ियों में बैठे कुछ हमलावरों ने उन्हें देखते ही उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की व ललकारा मारते हुए उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इतने में युवकों ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें लगी नहीं। हमने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। अंकित ने कहा कि हमने आरोपियों के खिलाफ थाना-1 में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस बारे में एसएचओ जतिंदर कुमार शर्मा का कहना है कि इस बाबत शिकायत आ गई है। पुलिस रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही जांच पूरी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।