फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   All Accused of Chandigarh University Video leak case sent on five day remand by mohali court

CU Video Leak: सेना का जवान बोला - केस में रंकज वर्मा का कोई लेना-देना नहीं, सभी पांच दिन की रिमांड पर

Mon, 26 Sep 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़/मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़/मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 03:49 PM IST
सार

सभी आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। अब सभी को एक अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
All Accused of Chandigarh University Video leak case sent on five day remand by mohali court
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने से जुड़े मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश से पकड़कर लाए गए सेना के जवान संजीव कुमार और अन्य तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। इस दौरान आरोपी जवान ने भरी अदालत में हाथ उठाकर बोला कि रंकज वर्मा का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। वह बेकसूर है। ऐसे में उसको केस से डिस्चार्ज कर देना चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, अदालत में पुलिस ने कहा कि यह मामला गंभीर है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर क्रॉस एग्जामिन के लिए पूछताछ करनी है। अभी तक मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके लिए पुलिस ने अदालत से आरोपियों का सात दिन का रिमांड मांगा, जबकि उन्हें पांच दिन का रिमांड मिला है। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस तीनों आरोपियों सन्नी, रंकज और युवती का सात दिन का रिमांड खत्म होने पर संजीव कुमार को साथ लेकर अदालत पहुंची। अदालत में पुलिस ने बताया कि जवान संजीव कुमार इस केस का मुख्य आरोपी है। उसे अरुणाचल प्रदेश के पास से पकड़कर लाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एसआईटी ने सभी आरोपियों से विस्तार से पूछताछ करनी है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी आनी है। अदालत ने सभी तर्कों को सुनने के बाद आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि आरोपी जवान संजीव कुमार और आरोपी युवती सोशल मीडिया से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। बाद में इनकी दोस्ती हो गई थी।

रंकज वर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
वहीं, अदालत के बाहर रंकज वर्मा के वकील के अलावा उसके पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे थे। वकील ने कहा कि उन्होंने रंकज की जमानत याचिका अदालत में दायर कर दी है, मंगलवार को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि इस केस के मुख्य आरोपी सेना के जवान ने अदालत में कहा है कि रंकज का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। 

अब तक उनके मुवक्किल का कोई रोल भी सामने नहीं आया है। रंकज ने एमबीए कर रखी है और वह अपना बिजनेस करता है। वकील ने कहा कि आरोपियों ने इस केस में रंकज वर्मा की फोटो इस्तेमाल की है। जब उसको पता चला था कि उसकी फोटो इस्तेमाल की गई है तो उसने बाकायदा शिमला के डली पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया था।

जवान के तीसरे मोबाइल का पता लगाएगी पुलिस 
पुलिस ने अदालत में आरोपी जवान संजीव कुमार का रिमांड लेने के लिए एक तर्क यह भी रखा था कि आरोपी के दो मोबाइल फोन रिकवर हो गए हैं, जबकि उसके पास एक और मोबाइल फोन होने की बात सामने आ रही है। इसके बारे में भी उससे पूछताछ करनी है। साथ ही आरोपी सन्नी के वकील डीके शर्मा ने भी कहा कि अभी तक आरोपी का आपस में लिंक साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने साफ कहा कि इस केस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed