{"_id":"6704ab37ab763d317504941e","slug":"dead-bodies-of-two-policeman-found-in-jalandhar-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सनसनीखेज वारदात: दो थानेदारों की खून से सनी लाश मिली, चोरी का नाबालिग आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में सनसनीखेज वारदात: दो थानेदारों की खून से सनी लाश मिली, चोरी का नाबालिग आरोपी फरार
Tue, 08 Oct 2024 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:17 AM IST
सार
नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर की ओर रवाना हो गए थे। इसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था। अब दोनों पुलिसकर्मियों की आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास लाशें मिली हैं वहीं नाबालिग चोरी का आरोपी गायब है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर कोर्ट लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया गया।
इसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर की ओर रवाना हो गए थे। इसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था। अब दोनों पुलिसकर्मियों की आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास लाशें मिली हैं वहीं नाबालिग चोरी का आरोपी गायब है।
जब टीम आदमपुर से उक्त नाबालिग को लेकर होशियारपुर के लिए चली तो रास्ते में उन्होंने कहीं पर अपना बाइक रोका था। जहां उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। फिलहाल मामले में हत्या के एंगल पर जांच हो रही है।