फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CBI registers preliminary enquiry against Jalandhar police commissioner

Punjab: सीबीआई ने जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जांच की शुरू, भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के हैं आरोप

Thu, 02 Feb 2023 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, पंजाब
पीटीआई, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 07:29 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के रेफरेंस पर जांच शुरू की है। 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर थे।

विज्ञापन
CBI registers preliminary enquiry against Jalandhar police commissioner
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीआई ने जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ चंडीगढ़ के एसएसपी के तौर पर रहते उनके कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के रेफरेंस पर जांच शुरू की है। 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर थे, उनको पिछले साल दिसंबर में अपने मूल कैडर, पंजाब में वापस भेज दिया गया था जबकि यूटी में उनके तीन साल के कार्यकाल को पूरा करने के लिए 10 महीने बचे थे।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखे पत्र में चहल की समय से पूर्व वापसी और हरियाणा कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को प्रभार सौंपे जाने पर हैरानी जताई थी और कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मामलों को चलाने में राज्यों के बीच संतुलन बिगड़न सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित ने कहा था कि मान ने चहल की वापसी पर उन्हें लिखने से पहले 'तथ्यों का पता नहीं' लगाया था। राज्यपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलने के बाद अधिकारी को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया था, उन्होंने कहा कि उन्होंने चहल को हटाने के अपने फैसले के बारे में 28 नवंबर को पंजाब के मुख्य सचिव को भी अवगत कराया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed