फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Burger vendor beaten near Mitthapur Road in Jalandhar

Jalandhar: बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले की पिटाई कर अपने साथ ले गए बोलेरो सवार,शराब पीने से रोकने पर हुआ विवाद

Thu, 02 Nov 2023 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो देखा कि प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। जब वह उसे छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Burger vendor beaten near Mitthapur Road in Jalandhar
विलाप करती युवक की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर में देर रात पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे मिट्ठापुर रोड के पास बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पीटा और फिर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। युवक की मां ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद पूरे इलाके में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस थाना 7 के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल के रहने वाला प्रकाश मिट्ठापुर रोड पर बर्गर की रेहड़ी लगता है। उसकी मां ने बताया कि कुछ युवक वहां शराब पी रहे थे। उसके बेटे ने उन्हें रोका। इसके बाद बोलेरो में सवार होकर आए छह युवकों ने उसके साथ खूब मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने प्रकाश को अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वारदात होती देख तुरंत मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए थे। मां ने आरोप लगाया है कि एक शराब ठेकेदार उनके बेटे को फंसा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो देखा कि प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। जब वह उसे छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने प्रकाश की फोटो को विभिन्न स्थानों और एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रकाश को आरोपी कुकी ढाबा से अपने साथ लेकर मिट्ठापुर रोड की ओर फरार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed