{"_id":"570125f54f1c1b1615c8117b","slug":"bsf-border-17-million-of-heroin-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को सरहद से मिली साढ़े 17 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ को सरहद से मिली साढ़े 17 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बार्डर से पकड़ी गई हेरोइन के पैकेट दिखाते बीएसएफ के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद से 17 करोड़ पचास लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी और भारतीय तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। हेरोइन बीएसएफ की बीओपी उधार धारीवाल के पास अमृतसर सेक्टर में रविवार सुबह मिली।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 50 के जवान बीओपी उधार धारीवाल के पास फेंसिंग तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। रात एक बजे उन्होंने फेंसिंग पार भारतीय खेतों में तस्करों की गतिविधियां महसूस कीं। रविवार सुबह उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया तो वहां से हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए। उक्त पैकेटों का वजन तीन किलो पांच सौ ग्राम था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ पचास लाख रुपये है।