फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baba Siddique: Fourth murder accused from Jalandhar

Baba Siddique Murder: जालंधर का निकला चौथा कातिल, जून में जेल से बाहर आते ही मुंबई चला गया था मोहम्मद जीशान

Sun, 13 Oct 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

बाबा सिद्दिकी का चौथा हत्यारोपी इसी साल जून में जेल से बाहर आते ही मुंबई चला गया था। आरोपी हत्या और डकैती के केस में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
Baba Siddique: Fourth murder accused from Jalandhar
आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर। - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार पंजाब के जालंधर से भी जुड़ गए हैं। बाबा सिद्दिकी के हत्यारोपियों में पहले हरियाणा के कैथल व उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले शूटरों का नाम आया था। अब इस कड़ी में जालंधर में नकोदर के गांव शकर के रहने वाले युवक का नाम भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक चौथा आरोपी 21 साल का मोहम्मद जीशान अख्तर है, जो कि बाबा सिद्दिकी के हत्यारों को पल पल की खबर दे रहा था।

विज्ञापन


मोहम्मद जीशान ने ही सिद्दीकी की लोकेशन शूटरों को दी थी, जिसके बाद शूटरों का काम आसान हो गया था। साल 2022 में आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर को जालंधर रूरल पुलिस ने मर्डर व डकैती जैसे गंभीर केस में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मोहम्मद जीशान अख्तर इसी साल 7 जून को पंजाब की पटियाला जेल से रिहा हुआ था। जेल में रहते समय ही वह लॉरेंस गैंग के संपर्क में आ गया व बाहर आकर उनके गैंग में शामिल हो गया था। जीशान 7 माह में जेल से छूटकर कैथल में गुरमेल से मिलने पहुंचा व वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाबा सिद्दीकी की हत्या तो 3 शूटरों ने की थी, लेकिन इन शूटरों को इनपुट उपलब्ध कराने के साथ शूटरों के रहने का इंतजाम तक मोहम्मद जीशान अख्तर ने ही किया था। यह ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था। जीशान ने नकोदर के गांव शंकर में स्थित सरकारी स्कूल से सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है।

जीशान के पिता मुहम्मद जमील व उसका भाई टाइल ठेकेदार हैं। जीशान की एक बहन भी थी, जिसकी मौत हो चुकी है। उधर, जीशान का नाम इस हत्याकांड में आते ही पुलिस उसे तलाशने की पूरी कोशिश में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed