फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ूट की योजना बना रहे चार हथियारबंद नौजवान गिरफ्तार

ूट की योजना बना रहे चार हथियारबंद नौजवान गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ूट की योजना बना रहे चार हथियारबंद नौजवान गिरफ्तार
लूट की योजना बना रहे चार हथियारबंद युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, हथियार, नकदी और सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
सीआईए स्टाफ ने सूचना के आधार पर छापामारी करते गांव गोलेवाला के पास लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के चार हथियारबंद युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों की पहचान जैतो के कोठे देहाती निवासी जसकरण सिंह उर्फ बिल्ला, गांव रामगढ़ भगतूआना निवासी अमरजीत सिंह उर्फ भूषी, जगमीत सिंह व गांव सेवेवाला निवासी सुखदीप सिंह उर्फ राजू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की तीन बाइक, दो कापे, दो किरपाण, 59 हजार रुपये समेत छीना गया बैग, आधार कार्ड व वोटर कार्ड आदि सामान भी बरामद किया है।

एसपी (आई) सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि एसएसपी डॉ. नानक सिंह की हिदायत पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज अमृतपाल सिंह भाटी की निगरानी में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक लुटेरा गिरोह गांव गोलेवाला में गत्ता फैक्ट्री के पास क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की मंशा से बैठा है। इस पर पुलिस ने वहां दबिश देकर से उक्त चारों को काबू कर लिया। वहीं उनका एक साथी मेहमुआना निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गिन्नी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीती 4 अप्रैल को गांव मेहमुआना के पास से एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 87 हजार रुपये लूटे थे। इसमें से पुलिस को 59 हजार की नगदी और बैग बरामद हुआ है। इसके अलावा इन गिरोह ने गोनियाना मंडी के पास से एक बाइक सवार जोड़े से 12 हजार छीनने और गांव झक्खड़वाला के पास से एक व्यक्ति से 12 सौ रुपये लूटने की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed