फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जुआ खेल रहे युवकों पर हुआ हमला

जुआ खेल रहे युवकों पर हुआ हमला

Thu, 01 Nov 2018 09:04 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेल रहे युवकों पर हुआ हमला
जुआ खेल रहे युवकों पर हमला, एक घायल
विज्ञापन

दोनों गुटों में टकराव, एक व्यक्ति को लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। रैणक बाजार की एसी मार्केट में वीरवार तड़के जुुुआ खेल रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गुटों में जमकर टकराव हुआ। एक पक्ष ने गोली चलाई जो एक व्यक्ति की टांग में जा लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान साहिल गिल निवासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जालंधर के रहने वाले विवेक महाजन का कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश में किसी बात को लेकर वहां के लोगों से झगड़ा हुआ था। उनको भनक लगी की जालंधर के रैणक बाजार की एसी मार्केट में विवेक महाजन का जुआ चल रहा है। बदला लेने के लिए ही हिमाचल प्रदेश के हमलावर एसी मार्केट पहुंचे और जुआ लूटने के लिए हमलाकर दिया था। दोनों गुटों के बीच हुए टकराव के दौरान फायरिंग भी हुई और यह गोली साहिल की टांग में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि हमलावर हिमाचल प्रदेश से ही थे। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। यह जानकारी सूत्रों और जुआ खेल रहे युवकों के आधार पर है। सूत्रों के अनुसार विवेक महाजन पर हमले की नीयत से युवकों ने धावा बोला था। बता दें विवेक महाजन पर हिमाचल में हुए हमले के बाद उसे सिक्योरिटी भी दी गई थी लेकिन अब सिक्योरिटी हटा ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लेना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed