{"_id":"5b4392544f1c1b93288b557f","slug":"71531155028-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1250 प्रतिबंधित गोलियों समेत 5 व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1250 प्रतिबंधित गोलियों समेत 5 व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1250 प्रतिबंधित गोलियों समेत पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने पांच अलग अलग मामलों में कुल 1250 नशीली गोलियाें के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में सीआईए स्टाफ के एएसआई चरनजीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान घंटाघर गली निवासी अजय कुमार बोबी को 100 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह सीआईए जैतो के एएसआई कुलबीर चंद की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने कोटकपूरा के गांव ढिलवां कलां से इसी गांव के सुखमंदर सिंह को 170 नशीली गोलियों समेत काबू किया। इसी तरह पंजगराईं कलां पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने पंजगराईं कलां के खेल स्टेडियम से संधू पत्ती निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा को शक के आधार पर पकड़ा और उससे 660 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एक अन्य मामले में बरगाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई हरबंस सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने गांव घनीयां निवासी गुरपिंदर सिंह को 120 नशीली गोलियों समेत पकड़ा। इसके अलावा थाना बाजाखाना के एएसआई गुरप्रीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने गांव मल्ला निवासी अंगरेज सिंह को बाजाखाना से 200 नशीली गोलियों समेत काबू किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।