फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पठानकोट के कक्कड़ इंटरप्राइजिज पर इन्कम टेक्स विभाग की रेड, रिकॉर्ड जब्त

पठानकोट के कक्कड़ इंटरप्राइजिज पर इन्कम टेक्स विभाग की रेड, रिकॉर्ड जब्त

Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट के कक्कड़ इंटरप्राइजिज पर इन्कम टेक्स विभाग की रेड, रिकॉर्ड जब्त
12 घंटे में दुकान और गोदामों का स्टॉक और रिकॉर्ड जांचा, रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन

पठानकोट के कक्कड़ इंटरप्राइजेज पर इनकम टेक्स विभाग की रेड, रिकॉर्ड जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। इन्कम टेक्स अधिकारियों की आठ सदस्यीय टीम ने मिशन रोड स्थित कक्कड़ इंटरप्राइजेज पर रेड़ की। करीब 12 घंटे चली इस रेड का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर एसएस नेगी ने किया। अधिकारियों ने आते ही कक्कड़ इंटरप्राइजिज के मालिक तथा अन्य लोगों के मोबाइल अपने कब्जे में ल:ए और दुकान को बंद कर रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। वीरवार शाम से शुरू हुई रेड शुक्रवार बाद दोपहर तक जारी रही। जांच कर रही टीम ने कक्कड़ इंटरप्राइजेज के लमीनी तथा मिशन रोड स्थित गोदाम में जाकर भी फिजिकल जांचकी तथा उसके रिकार्ड की तफ्तीश की। इस रेड के कारण वीरवार तथा शुक्रवार को दुकान बंद रही जिस कारण दुकान पर सामान लेने आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार शाम इन्कम टैक्स के अधिकारियों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह विभागीय सर्वे है तथा उनकी ओर से रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया गया है। जांच के बाद ही वह इस संबंधी कुछ विस्तार से जानकारी देंगे। इस रेड के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मचारी भी दुकान के भीतर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed