{"_id":"5c095257bdec2241ca08f788","slug":"61544114775-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रपति-पत्नी समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। थाना सिटी पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 80 हजार रुपये की ठगी के मामले में पति-पत्नी समेत तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामगढ़ चुंघा निवासी गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि वे विदेश जाने का इच्छुक था। उसे किसी ने बताया था कि बाघापुराना का परमजीत सिंह विदेश भेजने का काम करता है। वह पांच जून 2017 को उनके पास गया। उन्होंने उसे बिना आइलेट्स के सेल्फ इंप्लाइड एक्सप्रेस पॉलिसी के तहत कनाडा भेजने की बात कही। इसके एवज में उससे 22 लाख रुपये की मांग की। इसमें से पांच लाख रुपये एडवांस, छह लाख रुपये मेडिकल के समय और 11 लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने थे। उनकी बातों में आकर उसने छह जून को ही उन्हें एक लाख रुपये नकद दे दिया। 50 हजार रुपये 20 जून को उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 21 जून को डेढ़ लाख रुपये की, 22 जून को दो लाख रुपये की, 5 जुलाई को एक लाख 60 हजार की तथा 26 अक्तूबर को एक लाख 20 हजार रुपये की आरटीजीएस की। इस तरह उसने कुल 7 लाख 80 हजार रुपये उन्हें दे दिया। उसके बाद वह एक दिन उनके पास गया जबकि कागजात तो उन्होंने पहले ही ले रखे थे। परमजीत सिंह व उसकी पत्नी रेखा रानी ने कहा कि उसका वीजा कुछ ही दिनों में आने वाला है। वह पांच लाख रुपये और दे दें। उनकी बातों में आकर उसने कुछ दिनों बाद पांच लाख रुपये उन्हें नकद दे दिए। उन्होंने छह माह में वीजा लगवाने की बात कही थी लेकिन लंबा समय बीतने पर भी जब वीजा नहीं लगा तो उनके साथ बात की गई लेकिन वह आनाकानी करने लगे। पंचायत के सामने भी वह स्पष्ट मुकर गए। गुरविंदर ढिल्लों के अनुसार परमजीत सिंह ने रेखा रानी के नाम पर जालंधर में 50 लाख रुपये में एक फ्लैट भी बुक किया है। उसके पांच लाख रुपये एडवांस में दिए हैं। बार-बार चक्कर काटने पर भी उसे उसके रुपये नहीं लौटाए और न ही उसे विदेश भेजा गया। उधर, थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी ओर से जांच पड़ताल करने के बाद परमजीत सिंह, उसके पिता मुख्तयार सिंह निवासी गांव गिल (मोगा) व रेखा देवी पत्नी परमजीत सिंह निवासी निक्कू चक पोस्ट हाजीपुर, मुकेरियां (होशियारपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।