{"_id":"5a05de4d4f1c1b68678bab4a","slug":"61510334029-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट है निजी कंपनी की कैश लोडिंग वैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट है निजी कंपनी की कैश लोडिंग वैन
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे से व्हीकल को बना रखा था कैश वैन
पंजाब में लुटेरों की सॉफ्ट टारगेट है कैश वैन
रोजाना करोड़ों रुपये लोड करने के लिए एक गनर के सहारे निकलती हैं गांवों में
कंपनी सिक्योरिटी को लेकर लापरवार तो पुलिस भी हर वैन को सुरक्षा देने में कतराती है
सुरिंदर पाल
जालंधर।
भोगपुर में दो करोड़ की राशि लेकर जालंधर से निकली कैश वैन कोई फूलप्रूफ सिक्योरिटी वाली नहीं थी। छोटे से व्हीकल (आटो टाइप) को कैश वैन बना रखा था और उसको लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित बना रखा था। इस छोटे से व्हीकल में चालक समेत पांच लोग सवार थे जो काफी तंग होकर बैठे थे और ऐसे में गनर को भी मौका नहीं मिल पाया कि वह अपने हथियार का इस्तेमाल कर सके।
पंजाब में लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट कैश वैन बनती जा रही हैं। पिछले एक साल में पंजाब में पांच सनसनीखेज वारदात हो चुकी हैं, जिसमें कैश वैन को लूटा गया या फिर प्रयास किया गया। हालात यह हैं कि निजी कैश लोडिंग कंपनी की जहां सुरक्षा को लेकर लापरवाही हर बार दिखी, वहीं पुलिस की तरफ से भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखाई दिए।
इसी साल मई में बनूड़ में कैश वैन की लूट की गई। जिसमें से 1 करोड़ 33 लाख की लूट की गई। पुलिस ने जितनी जांच की उसमें गैंगस्टरों की भूमिका ही सामने आई थी। लुटेरों ने लूट की वारदात को मुख्य मार्ग पर ही अंजाम दिया और उसका बाकायदा एक जागरूक नागरिक ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल भी किया। इस वारदात में भी वैन का सिक्योरिटी मुलाजिम लाचार व बेबस ही नजर आया।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को तरनतारन में हुई कोशिश
इसी साल चार अक्तूबर को तरनतारन में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब के लिए अमृतसर से कैश लेकर आ रही कैश वैन को हथियारबंद नौ लुटेरों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे लूटने का प्रयास किया। सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के कारण लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों और सुरक्षा गार्ड के बीच गोलियां भी चलीं। दो गोलियां कैश वैन को आर-पार कर गई और कैश लूटने से बच गई। कैश वैन में 95 लाख की राशि थी।
इसी साल एक सितंबर रोपड़ में भद्दल साइड से आ रही कैश वैन के स्टॉफ द्वारा वैन को साजिश के तहत रास्ते में रोका हुआ था। पुलिस ने जब कैश वैन के चालक तथा सुरक्षा गार्डों से सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि वैन का चालक तथा दूसरे साथी कैश वैन को लूटने की साजिश के तहत जानबूझकर सुनसान इलाके में रुके थे। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसी साल 10 अक्तूबर को रोपड़ के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े पांच लुटेरे गोलियां चलाकर बैंक की कैश वैन से साढे़ 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कैश वैन सरकारी अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रुपये डालने के लिए आई थी। वैन में करीब 2 करोड़ रुपये थे। वैन लाक होने के कारण बाकी नगदी बच गई। इस वारदात में भी गनर लुटेरों का मुकाबला नहीं कर सका।
पुलिस की तरफ हिदायत, हैं एक करोड़ से अधिक के लिए सुरक्षा लें
पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से सख्त हिदायतें हैं कि अगर कैश लोडिंग कंपनी एक करोड़ से अधिक की राशि कैश वैन में लेकर जाती हैं तो इसके बारे में बाकायदा पुलिस को सूचना दी जाए। लेकिन जालंधर के भोगपुर में शुक्रवार को हुई वारदात में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। चौंकाने वाली बात है कि पुलिस को कभी भी कंपनी की तरफ से लिखित या मौखिक रूप से सूचना ही नहीं दी जाती है। आईजी अर्पित शुक्ला का कहना है कि लगातार एसएसपीज को गाइलाइन जारी की जाती रही हैं और वह आगे भी बैंक व कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको हिदायतें जारी करते हैं लेकिन इन पर अमल नहीं किया जाता है। आईजी शुक्ला का कहना है कि इसको लेकर सख्त कदम उठाएं जाएंगे, इसके बारे में उनहोंने तमाम एसएसपीज को आदेश जारी कर दिये हैं। उनका कहना है कि पुलिस तो सुरक्षा के लिए हरदम तैयार है लेकिन कंपनी की तरफ सुरक्षा मांगी नहीं जाती। ऐसे सख्त कदम उठाए जाएंगे कि पुलिस को सूचना यकीनी बनाई जाए।