{"_id":"5cab77fabdec2213e54bb660","slug":"51554741242-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
पुलिस ने शराब बनाने का पकड़ा सामान, मौके पर ही किया नष्ट
ड्रम और पानी की टंकियों में भरी गई थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। फाजिल्का व जलालाबाद की पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत जलालाबाद के गांव चक्क व फत्तू वाला में छापामारी कर शराब और हजारों लीटर लाहन पकड़ने के अलावा अवैध शराब बनाने का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही शराब नष्ट कर दी। शराब ड्रम और पानी की टंकियों में भरी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि उक्त शराब लोकसभा चुनाव में बेचने के लिए तैयार की गई थी। रेड के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमनी, बिट्टू सिंह, गुरचरन सिंह उर्फ चन्नू, बहाल सिंह, अजय कुमार निवासी गांव फत्तूवाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रितक कुमार, सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह और गुरमीत सिंह फरार हो गए।
छापामारी के दौरान डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू और एसएचओ थाना सदर एचडी प्रीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशाशन की तरफ से चौकसी बरती जा रही है। उसी के तहत सोमवार को एसएसपी दीपक हिलोरी के आदेश पर फाजिल्का और जलालाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत एफएफ रोड पर पड़ते गांव सुखेरा के पास गांव फत्तू वाला में रेड की। इस दौरान हजारों लीटर लाहन बरामद की गई। पुलिस ने काफी मात्रा में मौके पर ही शराब नष्ट कर दी। उक्त गांव के लोगों की तरफ से ड्रमों और पानी की टंकियों में शराब व लाहन स्टोर करके रखी गई थी। इसके अलावा घरों में ही जमीन खोदकर लाहन रखी थी। इस कार्य में गांव की महिलाएं भी शामिल हैं।
फोटो संख्या- 08 एफजेडआरपी02जे
कैप्शन- जलालाबाद (फिरोजपुर) में अलग-अलग गांव में छापेमारी दौरान पकड़ा गया शराब बनाने का सामान।