फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार छीनकर भागने वाले दो काबू

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार छीनकर भागने वाले दो काबू

Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार छीनकर भागने वाले दो काबू
दंपति ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छीनी कार, काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। पुलिस ने गांव चुघा के पास चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कार छीन कर ले जाने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीनी हुई कार भी बरामद की गई है। कार रविवार गांव चुघा से छीनी गई थी। पुलिस ने वीरवार को बस्ती गुरु कर्म सिंह वासी पूजा और कमल मल्होत्रा को आल्टो कार सहित गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात गुरजीत सिंह पुत्र सरेन सिंह निवासी लुहारा थाना लंबी जिला श्री मुक्तसर साहिब ने शिकायत दी थी कि वह चालक का काम करता है। उसने आल्टो कार श्री मुक्तसर साहिब में टैक्सी यूनियन में डाली हुई है। दो अज्ञात व्यक्तियों ने टैक्सी यूनियन से कार किराये पर लेकर घूमाने के लिए धार्मिक स्थानों पर गए। आखिर में उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब से होकर गुरुहरसहाय जाने को कहा। गुरुहरसहाय आने के बाद यहां फरीदकोट रोड पर ले गए। कुछ दूरी पर जा कर चुघा हेड के पास गाड़ी रोकने को कहा। कार रुकते ही उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर उसके 1900 रुपये, मोबाइल और कार छीन कर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने अज्ञात दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने धार्मिक स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उसमें आरोपियों की फोटो आ गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने छीनी हुई कार के साथ दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed