{"_id":"5c868da0bdec2213e272e50d","slug":"51552321952-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो होल्डर ने गरीबों की गेहूं आटा चक्की वाले को बेची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिपो होल्डर ने गरीबों की गेहूं आटा चक्की वाले को बेची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो होल्डर ने गरीबों का आटा चक्की वाले को बेचा
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने निजामुद्दीन बस्ती स्थित डिपो पर सरकार की ओर से गरीबों को बांटने के लिए आया आटा चक्की पर बेचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन लोग फरार होने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को डिपो होल्डर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई अश्वनी कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पुलिस पार्टी समेत वह वाहनों की चेकिंग करने के लिए निजामुद्दीन बस्ती की तरफ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि डिपो होल्डर बलबीर सिंह के डिपो पर सरकार की तरफ से गरीब लोगों को गेहूं बांटने के लिए आया था। बलबीर ने सरकार की मोहर वाले बैग बदलकर उक्त गेहूं गांव आले वाला स्थित रूप सिंह व तरलोक पायलट की आटा चक्की पर बेची जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर छापामारी की। पुलिस ने मौके पर ही एक कैंटर पर लदे लगभग 35 बैग गेहूं के बरामद किए। पुलिस ने सरकारी गेहूं समेत सेमा, अरुण व सुखे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस डिपो होल्डर बलबीर सिंह वासी निजामद्दीन बस्ती, तरलोक पायलट वासी छावनी व रूप सिंह वासी आले वाला को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। थाना सदर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।