{"_id":"5a145ccb4f1c1b6f548be907","slug":"51511283915-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा गोलीकांड-मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटकपूरा गोलीकांड-मुख्य आरोपी का पुलिस रिमांड
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटकपूरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी रिमांड पर
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
गत 18 नवंबर की रात स्थानीय आनंद नगर स्थित घर में शादी के संगीत समारोह के दौरान चली गोली के कारण आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे जेएमआईसी अतुल कंबोज की अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले का एक अन्य आरोपी अवतार सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 18 नवंबर की रात आनंद नगर की गली न. 9 निवासी हरमंदर सिंह के पुत्र बिक्रमजीत सिंह की शादी का संगीत समारोह था। समारोह में शामिल होने वाले व्यक्ति डीजे पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के मामा अवतार सिंह उर्फ काका व मौसा बलविंदर सिंह अपने रिवाल्वर से फायर करने लगे। इस बीच एक गोली वहीं बालकोनी में खेल रहे आठ वर्षीय विक्रमजीत पुत्र कुलविंदर सिंह की पीठ पा जा लगी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।