फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सेंट्रल जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

सेंट्रल जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
सेंट्रल जेल में कैदी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

नशा तस्करी में हुई थी तीन साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस संबंधी जेल प्रशासन को वीरवार सुबह जानकारी मिली। कैदी नशे का आदी था। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अदालत ने एनडीपीएस के तहत 24 जुलाई को कैदी केवल वासी सीमांत गांव गट्टी राजोके, जिला फिरोजपुर को तीन साल की सजा सुनाई थी। एक साल की सजा केवल पहले ही काट चुका था। केवल नशे का आदी था। जेल में उसे नशा नहीं मिल रहा था। उसने लोहे की ग्रिल से साफे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब सुबह कैदी उठे तो उन्होंने देखा कि केवल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। जेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और थाना सिटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केवल का शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के मुताबिक केवल नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया था। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed