फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

Sat, 08 Sep 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन

चोरी के बाइक समेत गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
करीब 80 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों से तांबा व तेल चोरी करने वाले गैंग को थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को चोरी की बाइक और 30 लीटर तेल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एरिया में चोरी की करीब 80 वारदातें कबूली है।
थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ जरनैल सिंह के मुताबिक उन्हें किसी ने गुप्त सूचना दी कि जगदीश सिंह उर्फ सूरज, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, लाडी, बॉबी, आकाश व राजू निवासी गांव ठीकरीवाल मिलकर गैंग बना खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करते हैं। चोरी का तांबा राजू नामक युवक को बेचते हैं। उन्होंने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जगदीश उर्फ सूरज, गुरप्रीत उर्फ गोपी एक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, जिनको संदेह के आधार पर रोककर उनसे मोटरसाइकिल संबंधी कागजात मांगे तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने पूछताछ में माना कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और नंबर प्लेट भी जाली है। वह मोटरसाइकिल पर ट्रांसफार्मर का तेल बेचने के लिए सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे।
विज्ञापन

जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि वह गैंग बना कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। वह गैंग के सदस्यों के साथ गांव ठीकरीवाल, भंडाल बेट, नूरपुर, लुबाना, खुखरैण, कोकलपुर, कांजली, धम्मा, धारीवाल बेट, पत्तड़ खुर्द, बिशरामपुर, सुभानपुर, कबीरपुर, तलवंडी चौधरिया व सुल्तानपुर आदि में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों से तेल, तांबा चोरी वारदातों को अंजाम दे चुके है। एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि सूरज, गोपी के अलावा एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। आरोपियों के करीब 80 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed