फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस कर्मी समेत चार लोग अवैध शराब समेत काबू

पुलिस कर्मी समेत चार लोग अवैध शराब समेत काबू

Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मी समेत चार लोग अवैध शराब समेत काबू
पुलिस कर्मी 11 पेटी शराब समेत काबू
विज्ञापन

एक साथी भी गिरफ्तार, अन्य मामलों में दो आरोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
लंबी (मुक्तसर)। थाना लंबी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस कर्मचारी समेत चार लोगों को अवैध शराब समेत काबू किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
थाना प्रभारी बूटा सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो लोग अवैध तौर पर शराब लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने किल्लियांवाली के पास नाकाबंदी कर दी और एक आल्टो कार पर आ रहे दो लोगों को रोका। कार की तलाशी लेने पर 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी अबुल खुराना व तेजपाल सिंह निवासी अबुल खुराना के तौर पर हुई है। संदीप सिंह थाना सिटी मुक्तसर में बतौर कांस्टेबल तैनात है। वह पहले भी वहां से शराब लाया करता था। किल्लियांवाली चौकी के पास नाके पर पुलिस कर्मियों से मिलने के बाद वहां से गुजरता था।
विज्ञापन

वहीं थाना लंबी के हवलदार सुखमंदर सिंह ने सूचना के आधार पर किल्लियांवाली के पास ही एक आल्टो कार की रोककर तलाशी ली तो उसमें से 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पास राम निवासी साहूवाला, थाना बड़ा गूड़ा, सिरसा के तौर पर हुई है। इसी तरह थाना लंबी के हवलदार बलजीत सिंह ने मुखबिरी पर कार्रवाई करते हुए गांव चन्नू में से चालू भट्ठी, 30 लीटर लाहन, पांच बोतल अवैध शराब बरामद की है। आरोपी रब्बी निवासी चन्नू मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना सदर मलोट पुलिस के हवलदार जसदीप सिंह ने एक व्यक्ति को 90 लिटर लाहन समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह निवासी ढाणी ईना खेड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed