फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटे 72 हजार 5

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटे 72 हजार 5

Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटे 72 हजार 5
आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटे 72 हजार
विज्ञापन

पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
ग्रामीणों से पैसे एकत्र कर बाइक पर जा रहा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना तलवंडी भाई के अंतर्गत गांव करमित्ती के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में लगभग 72 हजार 580 रुपये थे। उधर, थाना तलवंडी भाई पुलिस ने बुधवार पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जतिंदर कुमार (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव में ग्रामीणों को ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। विभिन्न गांवों के लोगों से धनराशि एकत्र कर अपने घर लौट रहा था। दोपहर पौने एक बजे के गरीब गांव करमित्ती के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिस कारण उसे दिखना बंद हो गया। आरोपी उसका पैसों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और थाना तलवंडी भाई को शिकायत दी। पुलिस ने जतिंदर की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच-पड़ताल एएसआई लखवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed