फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मामूली तकरार से गुस्साए नौजवान ने चलाई गोली

मामूली तकरार से गुस्साए नौजवान ने चलाई गोली

Tue, 09 Apr 2019 10:40 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
मामूली तकरार से गुस्साए नौजवान ने चलाई गोली
मामूली तकरार से गुस्साए नौजवान ने चलाई गोली
विज्ञापन

नवांशहर। कस्बा जाडला में मंगलवार दोपहर को दो नौजवानों में हुए मामूली तकरार में चली गोली में एक नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को चंडीगढ़ के पीजीआई को रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे गांव का रहने वाला पुनीत राणा उर्फ मोनू पुराने बजार में दुकान करने वाले बलजिंदर की दुकान के आगे से जब निकल रहा था, तो वहां पर उसका तकरार बलजिंदर से हो गया। पुनीत जब बलजिंदर की दुकान की ओर गया, तो बलजिंदर ने उस पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलजिंदर ने करीब 4 फायर किए, जिसमें से 2 फायर पुनीत को लगे। एक गोली पुनीत के पेट में तो दूसरी गोली उसकी टांग के ऊपरी हिस्से में लगी। जाडला चौकी इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि जिस आरोपी ने गोली चलाई है, उसके पास गैर कानूनी हथियार होने की बात सामने आई है, पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed