फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लंगर हाल में सरेआम मोबाइल पर बात करता कैदी काबू

लंगर हाल में सरेआम मोबाइल पर बात करता कैदी काबू

Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
लंगर हाल में सरेआम मोबाइल पर बात करता कैदी काबू
लंगर हाल में मोबाइल पर बात करता कैदी काबू
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दो मोबाइल, दो बैटरी व एक सिम बरामद, तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल कपूरथला में प्रशासन की पकड़ ढीली पड़ रही है। इससे कैदियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह सरेआम मोबाइल पर बात करने लगे हैं। ऐसा ही कुछ माडर्न जेल के लंगर हाल में हुआ। वहां एक कैदी मोबाइल पर बात कर रहा था जिसे जेल प्रशासन ने काबू करके मोबाइल बरामद कर लिया है। इसके बाद सर्च के दौरान दो मोबाइल, दो बैटरी और एक सिम बरामद हुआ है। थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन हवालाती-कैदियों के खिलाफ प्रीजन एक्ट का केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरदेव सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने जेल प्रशासन के स्टाफ के साथ जब लंगर हाल-2 की तलाशी के लिए सर्च आपरेशन चलाया तो वहां पर हवालाती गौरव ढिवरी निवासी गली नंबर. 3 मोहल्ला शहरियां मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। जब उसे बात करते हुए पकड़कर मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह मोबाइल कैदी सम्मी निवासी गांव कल्याणपुर कालोनी थाना लाबड़ा जिला जालंधर का है। इसी तरह सहायक सुपरिंटेंडेंट चरणजीत सिंह ने बताया कि जेल कर्मचारी की ओर से हवालाती पूर्ण सिंह निवासी जगरांव लुधियाना की जिस्मानी तलाशी ली गई तो उसकी पहनी हुई जैकेट में से एक मोबाइल समेत बैटरी बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ थाना कोतवाली में प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed