फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लाखों रुपये की हेरोइन समेत तस्कर काबू

लाखों रुपये की हेरोइन समेत तस्कर काबू

Tue, 02 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की हेरोइन समेत तस्कर काबू
190 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

तस्कर बेचने जा रहा था हेरोइन, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
थाना कैंट पुलिस ने तस्कर के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस के विंग नारकोटिक्स सेल ने छावनी स्थित डीएवी कॉलेज चौक के पास से सीमांत गांव हबीब वाला के एक तस्कर को लाखों रुपये की हेरोइन के साथ काबू किया है। उक्त तस्कर हेरोइन बेचने जा रहा था। थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को उक्त तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नारकोटिक्स सेल के सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने बताया कि उनकी टीम छावनी वाले क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी समय उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति हेरोइन लेकर किसी को बेचने जा रहा है। थाना कैंट को इस संबंधी सूचना दी गई। पुलिस ने छावनी के प्रत्येक चौक पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही तस्कर डीएवी कालेज के चौक से गुजर रहा था मुखबिर की पहचान पर उसे काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर की पहचान मुख्तियार सिंह वासी हबीब वाला थाना ममदोट के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उक्त तस्कर का बड़े तस्कर के साथ संबंध है। पुलिस उससे गहन पूछताछ में जुटी है कि उसके किन-किन तस्करों के साथ संबंध हैं और उक्त हेरोइन किन तस्करों से लेकर आया है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। पुलिस के मुताबिक गांव हबीब वाला सरहद के पास है। पुलिस उक्त तस्कर से यह भी पूछताछ करने में जुटी है कि उसके पाक तस्करों से संबंध हैं या नहीं और कितने समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। थाना कैंट पुलिस ने तस्कर मुख्तियार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed