फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की बैरक से फोन बरामद,केस दर्ज

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की बैरक से फोन बरामद,केस दर्ज

Tue, 28 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की बैरक से फोन बरामद,केस दर्ज
गैंगस्टर बिश्नोई की बैरक से मिला फोन, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की बैरक के बाथरूम से मोबाइल फोन बरामद होने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने लारेंस बिश्नोई और उसके साथ बंद कुछ अन्य अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेल अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले जेल के डिप्टी अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ की अगुवाई में जेल प्रशासन में सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान ब्लॉक सी की बैरक नंबर छह के बाथरूम से एक फोन बरामद हुआ। उसे नष्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक उक्त बैरक में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व कुछ अन्य गैंगस्टर बंद हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने लारेंस बिश्नोई और अज्ञात गैंगस्टरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी जसतिंदर सिंह ने बताया कि इस केस में जल्द ही लारेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed