फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो कार, तीन अटैची, 20 मोबाइल, एक लैपटाप और 23 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले बुकियों पर चलाई गई विशेष मुहिम तहत सीआईए स्टाफ-वन की पुलिस को सफलता हासिल हुई। सीआई स्टाफ-वन की टीम ने गांव वरियाणा के पास से आईपीएल के क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ सेठी पुत्र देशराज निवासी एमजीएन स्कूल वाली गली क्रिशना नगर जालंधर, अतुल कुमार उर्फ चिट्टू पुत्र जतिंदर कुमार निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर, सुमित नैय्यर पुत्र वरिंदर नैय्यर निवासी मोहल्ला गोबिंद नगर जालंधर, अरुण शर्मा उर्फ गगन पुत्र दलीप कुमार शर्मा निवासी मधुबन कालोनी जालंधर, सुखपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी हरदेव नगर जालंधर, कीरती गोस्वामी पुत्र शाम लाल निवासी बीटी कालोनी घाह मंडी जालंधर तथा प्रिंस पूरी उर्फ प्रिंस पुत्र केवल कृष्ण निवासी मोहल्ला किशन नगर जालंधर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों अनुसार मुख्य आरोपी मुकेश कुमार उर्फ सेठी पिछले काफी समय से अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगता रहा है। मुकेश कुमार पर पहले हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह बरी हो गया था। सट्टे के धंधे के लिए सभी आरोपी 18 मोबाइल के जरिये दिल्ली में लोगों से संपर्क में थे। इन सभी मोबाइल को अलग अलग अटैचियों में चार्जर और स्पीकर के साथ फिट किया हुआ था। पुलिस को आरोपियों से बरामद लैपटॉप से मैच पर सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों की जीत और हार का रिकार्ड भी मिला है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो कार, तीन अटैची, 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 23 हजार रुपये इत्यादि सामान बरामद किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed