{"_id":"5957d37c4f1c1b62248b478c","slug":"21498927996-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सफारी पर सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो बैंक कर्मियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सफारी पर सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो बैंक कर्मियों को लूटा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफारी सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो बैंक कर्मियों को लूटा
बैंक लॉकर की चाभी व दस हजार रुपये लूटकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर/जलालाबाद।
गुरुहरसहाए के गांव चक सैदेके से गुजरने वाली नहर के पुल के पास शनिवार को घात लगाकर बैठे पांच लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मियों से पिस्तौल के बल पर बैंक लॉकर की चाभियां व दस हजार रुपये की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे काले रंग की टाटा सफारी से फरार हो गए।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी अमित कुमार व रोशन लाल बाइक से अबोहर से गुरुहरसहाए स्थित बैंक में ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही दोनों कर्मी गांव चक सैदेके के पास पहुंचे तभी पहले से घात लगाकर बैठे लुटेरों ने इन पर हमला बोल दिया। लुटेरे बैंककर्मियों से बैंक लॉकर की चाभी और दस हजार रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए।
उधर, गुरुहरसहाए के अमीर खास थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि लुटेरों ने अधिक कैश होने के कारण लूटपाट की थी। लुटेरे काले रंग की टाटा सफारी पर आए थे। सफारी से दो लुटेरे निकले एक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में बेसबाल का डंडा था। लुटेरों की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा पर भी पूछताछ की जा रही है। लुटेरे गांवों के रास्ते से कहीं निकल गए।
विज्ञापन
---------------------
फोटो संख्या-01एफजेडआरपी01
कैप्शन: फिरोजपुर के गांव चक सैदेके में लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस मुलाजिम जांच-पड़ताल करते हुए।