{"_id":"5cc9d0d9bdec22073e116107","slug":"201556730073-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके का विरोध करना पड़ा महंगा, राहुल गांधी ब्रिगेड के नेश्नल को-ऑर्डिनेटर काठा पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेके का विरोध करना पड़ा महंगा, राहुल गांधी ब्रिगेड के नेश्नल को-ऑर्डिनेटर काठा पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके का विरोध करना पड़ा महंगा
राहुल गांधी ब्रिगेड के नेशनल को-ऑर्डिनेटर काठा पर मामला दर्ज
पुलिस और प्रशासन की मंजूरी के बिना सुजानपुर ऑटो स्टैंड पर जलाया था कांग्रेस प्रदेश सचिव का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अमित काठा को शराब ठेके का विरोध और कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश पुरी का पुतला जलाना महंगा पड़ गया। थाना सुजानपुर की पुलिस ने अमित उर्फ विक्की काठा के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। मामला सुजानपुर के पूर्व विधायक के बेटे और कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश पुरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बता दें 22 अप्रैल को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अमित काठा ने सुजानपुर ऑटो स्टैंड पर शराब ठेका का विरोध किया और नरेश पुरी पर अवैध शराब के ठेके को संरक्षण देने का आरोप लगाया और उनका पुतला जलाया। नरेश पुरी और काठा के समर्थकों में झड़प हुई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया था, जिसकी शिकायत नरेश पुरी ने चुनाव आयोग से की और जांच कर एसडीएम पठानकोट ने थाना सुजानपुर को मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। एसडीएम-कम-सहायक रिटर्निंग अफसर ने रिपोर्ट में बताया कि काठा ने प्रशासन और पुलिस से परमिशन के बिना धरना लगाया था, जोकि धारा 144 का उल्लंघन है। एसएचओ दलविंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अमित काठा का कहना है कि हमने अवैध ठेके के खिलाफ शांतमयी ढंग से रोष जताया था, नरेश पुरी ने पॉलिटिकल प्रेशर डलवा पुलिस से कार्रवाई करवाई है, जो दलितों को दबाने की भद्दी साजिश है। इसके खिलाफ इन्क्वायरी की मांग की जाएगी और हाईकमान को इसके बारे जानकारी दी जाएगी।