फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या का आरोपी विक्की गिरफ्तार

बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या का आरोपी विक्की गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या का आरोपी विक्की गिरफ्तार
मंदिर के सेवादार का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

करतारपुर के बाबा बालक नाथ मंदिर में किया था कत्ल
पुलिस ने राजस्थान के जिला चुरू में एक ढाबे से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने रतारपुर के बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य सेवादार बलवीर कुमार हत्या कर फरार हुए आोरपी भुपिंदर सिंह उर्फ विक्की (39) को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने से इनपुट मिला था कि आरोपी वहां गया था, जहां से पुलिस की टीमों ने उसका पीछा कर विक्की को राजस्थान के जिला चुरू के शहर रतनगढ़ में एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर का मुख्य सेवादार बलवीर कुमार था, जिसके पास विक्की का काफी आना जाना था। एसएसपी ने बताया कि विक्की जब भी अपने भविष्य को लेकर बाबा बलवीर से अपनी शादी व नौकरी के बारे में पूछता था उसे यह जवाब मिलता थी कि भरोसा रखो, जल्दी नौकरी भी मिल जाएगी और शादी भी हो जाएगी। उसका विश्वास धीरे धीरे उठता जा रहा था।
विज्ञापन

सात अप्रैल को विक्की बाबा बालक नाथ मंदिर गया था। अगले दिन सुबह उठकर उसने बाबा बलवीर से शादी और नौकरी के बारे में पूछा तो बाबा ने उसे कहा कि भरोसा रखो। यह सुन उसने गुस्से में खंजर से बाबा पर 20 के करीब वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महाराष्ट्र में नांदेड़ साहिब पहुंचा और गुरुद्वारा में कुछ समय गुजारने के बाद वह राजस्थान के लिए निकल गया, जहां से पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हत्या करने के बाद उसने खंजर को कहां पर फेंका है ताकि उसको बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed