फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   धार्मिक बातों में उलझा पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक,

धार्मिक बातों में उलझा पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक,

Wed, 17 Apr 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक बातों में उलझा पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक,
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला 85 हजार, मोबाइल लूटा
विज्ञापन

ट्रेन में जम्मू-कश्मीर के रामबन के पास मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के साथ हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कटरा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह के तीन लोगों ने कठुआ निवासी एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को बातों में उलझा उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला बेहोश कर 85 हजार नकद और मोबाइल लेकर फरार हो गए। ट्रेन जब पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंची तो सीट पर व्यक्ति बेहोशी की हालत में होने की सूचना अन्य यात्रियों ने जीआरपी को दी और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना का शिकार मनोहर सिंह निवासी गांव गेतरवा कठुआ का रहने वाला है। सिविल अस्पताल में मनोहर सिंह को होश आने पर उसने बताया कि वह जम्मू में एमआर है। वह सोमवार को जेएंडके के डोडा एरिया में पैसे कलेक्शन करने के लिए एक हफ्ते के टूर पर गया था। उसने दो दिन में 85 हजार रुपये इक्ट्ठा किए। आगे रास्ता बंद होने के चलते वह उधमपुर से ट्रेन में लौट रहा था। इस दौरान उसे ट्रेन में तीन लोग मिले और उससे पहले उन लोगों ने धार्मिक बातें की। फिर उन लोगों ने उसे बातो में उलझा कर रामबन के पास कोल्डड्रिंक पीने को दी।
विज्ञापन

उसने कोल्डड्रिंक पी और उसके बाद नहीं उसे पता चला। मनोहर सिंह के मुताबिक उसके पास 85 हजार रुपये थे, जो उन लोगों ने लूट लिए और उसका मोबाइल फोन भी ले गए है। उधर भाई बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सवेरे पठानकोट कैंट स्टेशन से जीआरपी कर्मचारी से फोन पर सूचना मिली कि मनोहर बेहोशी की हालत में ट्रेन में मिला है और उसे सिविल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल आकर पता लगा कि जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने मनोहर को लूट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed