फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मकान व शौचालय बनाने को आई ग्रांट खुर्दबुर्द करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच समेत चार पर मामला दर्ज

मकान व शौचालय बनाने को आई ग्रांट खुर्दबुर्द करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच समेत चार पर मामला दर्ज

Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मकान व शौचालय बनाने को आई ग्रांट खुर्दबुर्द करने के आरोप में कांग्रेसी सरपंच समेत चार पर मामला दर्ज
बैंक में आई ग्रांट में हेराफेरी, सरपंच समेत चार पर केस
विज्ञापन

आरोपी फरार, मकान और शौचालय बनाने के लिए दिए गए थे पैसे
फिरोजपुर।
थाना सदर पुलिस ने इलाहाबाद बैंक में किसी व्यक्ति के नाम पर सरकार की तरफ से मकान और शौचालय बनाने के लिए आई ग्रांट में हेराफेरी करने के आरोप में कांग्रेस सरपंच, एसडीओ समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी झूगे हजारा सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका खाता इलाहाबाद बैंक में है। उक्त बैंक में सरकार की तरफ से मकान और शौचालय बनाने के लिए ग्रांट आई थी। कांग्रेस सरपंच प्रकाश सिंह ने उसे कहा कि उसके जरिये ही बैंक से उसे ग्रांट मिलेगी। इसके लिए कुछ अधिकारियों की सेवा पानी करनी पड़ती है। शिंदर ने बताया कि पहली किश्त उसकी 30 हजार रुपये की आई थी। सरपंच ने उसका मकान शुरू करवा दिया और आधा बीच में ही छोड़ दिया। लेंटर तक नहीं डलवाया। दूसरी किश्त 72 हजार रुपये की आई लेकिन उसे एक पैसा नहीं मिला। इस संबंधी उसने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी। एएसआई बलवंत सिंह ने मामले की तफ्तीश करने के बाद मंगलवार को आरोपी कांग्रेसी सरपंच प्रकाश सिंह, जसविंदर सिंह, बिला और वाटर सप्लाई के (एसडीओ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed