फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो पक्षों में झड़प, दो जख्मी

दो पक्षों में झड़प, दो जख्मी

Sat, 03 Feb 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में झड़प, दो जख्मी
बाइक खरीदने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

कपूरथला। चौकी भुलाणा के नजदीक आरसीएफ गेट नंबर-2 के नजदीक दो पक्षों में हुई लड़ाई के दौरान दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उनके पारिवारिक सदस्यों ने कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डा. बीएस बैंस के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुमित पाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मोहल्ला सीनपुरा ने बताया कि उसने अपनी बाइक बेचने के लिए एमाजोन की साइट पर फोटो अपलोड की थी, जिसको देखने के बाद हुस्न चंद पुत्र मोहन चंद निवासी रत्ता नौ आबाद ने बाइक खरीदने के लिए उसे फोन किया। जिसके बाद उसने बाइक दिखाने के लिए फव्वारा चौंक पर हुसन चंद को बुलाया तो उसने बाइक की ट्राई लेने की बात कही। जिसके बाद उसने बाइक चलाने के लिए दे दी। करीब डेढ़ घंटे तक वह नहीं आया। इस दौरान बार-बार फोन करने पर भी वह नहीं आया। दूसरे दिन जब उसने हुस्न चंद को फोन किया तो उसने कहा कि वह गांव रत्ता नौ आबाद आकर घर से बाइक ले जाए, लेकिन सुमित ने हुसन चंद को बाइक लेकर आरसीएफ गेट नंबर-2 पर बुलाया। जब वह हुसन चंद से बाइक लेने के लिए पहुंचा तो हुस्न चंद पहले से ही वहां पर हाथ में दातर लेकर खड़ा था और उसने उसके आते ही तेजधार दातर से हमला कर दिया। जिसके वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष हुसंन चंद के भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई हुस्न चंद सुमितपाल की बाइक ट्राई लेने के लिए गया था। उसी वक्त उसकी कार खराब होने के कारण उसने हुस्न चंद को बुला लिया था। दूसरे दिन जब सुमितपाल सिंह का फोन आया तो हमने उसे बाइक लेकर जाने को कहा। जिसके बाद उसने हमें आरसीएफ गेट नंबर-2 पर बुलाया। सुमित पाल दो गाड़ियों में अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना बात किए उसने हुस्न चंद पर हमला कर दिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। घटना संबंधी चौंकी भुलाणा की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed