फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   देहात पुलिस ने कत्ल करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहात पुलिस ने कत्ल करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
देहात पुलिस ने कत्ल करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जेल में हुई रंजिश का बदला बाहर आकर हत्या से लिया
विज्ञापन

देहात पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहाती क्षेत्र में पड़ते थाना भोगपुर पुलिस ने रंजिश में कत्ल करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि केस से जुड़े अन्य चार आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मीपा निवासी गांव मोहा थाना टांडा जिला होशियापुर, गुलशन कुमार उर्फ गुलशन निवासी चक्क मेहरा थाना दसूहा जिला होशियारपुर तथा अनु कुमार निवासी वार्ड नंबर 11 गढ़दीवाला जिला होशियारपुर के रूप में हुई हैं। वहीं फरार चार आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्की, मनदीप सिंह उर्फ मन्ना तथा रीशब उर्फ रवी कुमार हैं। सभी आरोपी होशियारपुर के रहने वाले हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपियों ने पिछले दिनों पहले ही गुरु नानक नगर भोगपुर के रहने वाले जश्न कुमार और उसके दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी मिरजापुर खंडियाला जिला होशियारपुर पर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था। हमले में मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की हालत ज्यादा सीरियस होने से उसकी मौत हो गई थी, जबकि जश्न कुमार गंभीर हालात में जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। एसएसपी ने कहा कि लड़ाई की वजह ये है कि जश्न कुमार और आरोपी मनदीप सिंह उर्फ मीपा व गुलशन कुमार कपूरथला जेल में बंद थे। वहां पर इनकी तकरार हो गई थी। इसी रंजिश की वजह से आरोपी मनदीप कुमार उर्फ मीपा ने साथियों के साथ मिलकर साजिश कर उन पर हमला कर दिया। मनदीप सिंह उर्फ मीपा और गुलशन कुमार करीब तीन महीने पहले ही मॉडर्न जेल कपूरथला से बाहर आए हैं। पुलिस ने जश्न कुमार के बयान पर थाना भोगपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मोगा बन के नजदीक सोहलपुर गुरुद्वारा साहिब से आरोपी मनदीप सिंह मीपा व गुलशन कुमार उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी अनु कुमार को पकड़ा गया। पुलिस इन तीनों आरोपियों के अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस केस से जुड़े फरार अन्य चार आरोपियों के पकड़ा जा सके। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मनदीप सिंह उर्फ मीपा के खिलाफ 7 केस, गुलशन कुमार उर्फ गुलशन के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। वहीं फरार चल रहे आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्की पर 9 केस और मनदीप सिंह उर्फ मन्न के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed