{"_id":"5cb9f1a6bdec2213ea53a795","slug":"161555689894-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध के वीर जवान की संदिग्ध हालातों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारगिल युद्ध के वीर जवान की संदिग्ध हालातों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में सेवानिवृत्त फौजी की मौत
अबोह। कारगिल युद्ध के दौरान मानसिक रूप से बीमार हुए बाबा दीप सिंह नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रणजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को उसके घर के निकट मिला। सीडफार्म चौकी पुलिस ने शब पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भाई काला सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान मानसिक रूप से बीमार हो गया था। सैनिक अस्पताल में तीन माह तक इलाज चला। जब रंणजीत सिंहपूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हुआ तो उन्हें भारतीय सेना से डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद उन्होंने निजी तौर पर उसका लाज करवाया लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया। काला सिंह ने बताया कि वीरवार को वह अपनी मां के साथ चंडीगढ़ गया। भाई रणजीत घर पर अकेला था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि रणजीत का शव घर के बाहर पड़ा है। चंडीगढ़ से वापस आकर उन्होंने देखा तो रणजीत सिंह के सिर और गर्दन पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने काला सिंह के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।