{"_id":"5c128b0e42c7925d7d51ad5c","slug":"161544719118-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने छह हजार रिश्वत लेते काबू किया कानूनगों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने छह हजार रिश्वत लेते काबू किया कानूनगों
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह हजार की रिश्वत लेते कानूनगो काबू
जमीन की निशानदेशी करने की एवज में मांगी थी नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। विजिलेंस टीम ने जमीन की निशानदेही करने की एवज में एक व्यक्ति से छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गांव बाजेके के कानूनगों को रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है।
डीएसपी विजिलेंस फिरोजपुर मक्खन सिंह ने बताया कि विजिलेंस के पास जसविन्द्र सिंह निवासी शरीह वाला बराड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जमीन की निशानदेही करने के लिए गांव बाजेके कानूनगो प्रदीप कुमार रिश्वत मांग रहा है। जसविंदर ने कहा कि उसके पास 6 एकड़ जमीन है। इसमें से दो एकड़ उसके नाम और 4 एकड़ उसकी मां के नाम पर है। उनके गांव का जो रास्ता खेत से लगता है उसे आसपास के किसानों ने अपनी जमीन में मिला लिया है। इसकी निशानदेही करवाने के लिए उसने सेवा केंद्र में आवेदन दिया था। उक्त प्रार्थना पत्र प्रदीप कुमार कानूनगो के पास निशानदेही के लिए भेज दिया। प्रदीप ने निशानदेही करने के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस संबंधी उसने विजिलेंस को शिकायत की। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता जसविन्द्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने तहसील कांप्लेक्स गुरुहरसहाय में रेड करके आरोपी प्रदीप कुमार कानूनगो को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। मौके पर इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, लखविन्द्र सिंह एएसआई, नरिन्द्र सिंह रीडर, जसवीर सिंह हवलदार, सुखजीत सिंह के अलावा राज मोहन वेटरिनरी अधिकारी फिरोजपुर व रशपाल सिंह क्लर्क जिला शिक्षा विभाग फिरोजपुर बतौर सरकारी गवाह मौजूद थे।