फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तोल की नोक पर छीनी इनोवा

पिस्तोल की नोक पर छीनी इनोवा

Tue, 04 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिस्तोल की नोक पर छीनी इनोवा
पिस्तौल के बल पर इनोवा लूटी
विज्ञापन

लुधियाना से गुरुहरसहाए जाने के लिए तीन युवकों ने किराए पर ली थी
लुटेरे चालक का मोबाइल भी ले गए, केस दर्ज कर जांच में लुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। लुधियाना से गुरुहरसहाए जाने के लिए किराए पर ली गई इनोवा गाड़ी तीन युवक मुक्तसर के गांव रणजीतगढ़ के पास पिस्तौल के बल पर लूट ले गए। लुटेरे चालक का मोबाइल भी साथ ले गए। थाना सदर पुलिस ने चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित पाशी नगर निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि वह दशमेश टैक्सी स्टैंड पर इनोवा चलाता है। सोमवार की शाम करीब सात बजे तीन युवक उसके पास आए और गुरुहरसहाए जाने के लिए गाड़ी किराए पर मांगी। उनका 4,500 रुपये में सौदा तय हो गया। वह लुधियाना से चल दिए। रात करीब दस बजे वह मुक्तसर के पास गांव रणजीतगढ़ के सेम नाले के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान तीनों युवकों गाड़ी रुकवा ली। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और उसे गाड़ी से बाहर जाने को कहा। एक युवक गाड़ी चलाने के लिए बैठ गया। एक ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया। रात को कोई न होने के चलते लुटेरे फरार होने में सफल हो गए। उसने सेम नाले के पास ही स्थित गुरुद्वारा साहिब में जाकर पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed