{"_id":"5b89735942c79246547c5b62","slug":"161535734617-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका साहब की बेअदबी में दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटका साहब की बेअदबी में दो के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुटका साहब की बेअदबी में दो के खिलाफ मामला दर्ज
फिरोजपुर। कम्बोज नगर की गली गुरू नानक नगरी में गुटका साहब की बेअदबी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंचे सिख स्टूडेंटस फेडरेशन मेहता के सदस्यों ने बताया कि कंबोज नगर स्थित स्कूल के बाहर गुटका साहब के कुछ अंग बिखरे हुए मिल हैं, फेडरेशन के मुताबिक यह अंग पवित्र वाणी श्री सुखमनी साहब के गुटका साहब के हैं, जिनको उठाकर जब पड़ताल की गई तो पता लगा कि ग्रंथी गुरदित्त सिंह के बच्चे स्कूल में इन गुटका साहब के अंगों में रोटी लपेट करके लाए थे, गुटका साहब के अन्य अंग उक्त ग्रंथी के घर से बरामद हुए हैं। पता लगा है कि गुरदित्त सिंह की पत्नी निमरत कौर रोजाना ही इस गुटका साहब में से 4-5 अंग फाड़ कर अपने बच्चों को रोटी पैंक करके स्कूल भेजती थी। इस मौके पर सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन मेहता के नेताओं ने जिला पुलिस से मांग की है कि ग्रंथी गुरदित्त सिंह और उसकी पत्नी निमरत कौर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, थाना सिटी प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि फेडरेशन की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।