फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेजधार हथियारों से लैस आरोपियों को देख दर्शकों में मची भगदड़

तेजधार हथियारों से लैस आरोपियों को देख दर्शकों में मची भगदड़

Thu, 21 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से लैस आरोपियों को देख दर्शकों में मची भगदड़
रामलीला में कलाकारों पर पथराव, कई जख्मी
विज्ञापन

फिरोजपुर में रामलीला मंच पर तोड़फोड़, आरोपियों को देख दर्शकों में मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे के बर्ट रोड और लोको शेड में चल रही रामलीला के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कलाकारों और रामलीला कमेटी के सदस्यों पर पथराव किया। पथराव में कई कलाकार जख्मी हुए। वहीं पंडाल में बैठे दर्शकों में भगदड़ मच गई। शरारती तत्वों ने रामलीला के पंडाल और स्टेज पर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। वीरवार को सभी रामलीला कमेटी के सदस्यों और धार्मिक संस्थाओं ने बैठक कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की और पुलिस से रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध करने की बात कही।
रेलवे बर्ट रोड पर बुधवार रात करीब 11 बजे सर्व सहायता रेलवे ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर महाराजा दशरथ दरबार का मंचन चल रहा था। इसी दौरान शरारती तत्वों ने स्टेज पर पथराव कर दिया। दशरथ का रोल कर रहे अवतार सिंह पत्थर लगने से जख्मी हो गए। इसके बाद शरारती तत्वों ने अपने और साथियों को बुला लिया जो तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंचे। हथियारों के साथ आरोपियों को देख पंडाल में दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई। इससे कई दर्शक भी जख्मी हुए।
विज्ञापन

वहीं रेलवे लोको शेड में श्री रामा क्लब द्वारा आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान पंडाल में बैठे शराबियों ने बाधा डालना शुरू कर दिया। जब क्लब के सदस्यों ने उन्हें समझाना चाहा तो शराबियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शरारती तत्वों ने मंच पर तोड़फोड़ की। दोनों घटनाओं के विरोध में वीरवार दोपहर कैंट और शहर की सभी रामलीला कमेटियां, दशहरा कमेटियां व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य एक मंच पर एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। रेलवे ड्रामाटिक क्लब के सरपरस्त जोगा सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कलाकारों और दर्शकों का उत्साह भंग होने के साथ ही उनमें असुरक्षा की भावना पैदा होती है। रामलीला का मंचन शुरू करने से पहले वह पुलिस प्रशासन से परमिशन लेते हैं लेकिन पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो संख्या-21एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर रेलवे बर्ट रोड़ पर रामलीला मंच पर शरारती तत्वों ने की तोडफ़ोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed