{"_id":"5d0e602c8ebc3e781016aab0","slug":"15612231965-kapurthala-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में भाईयों में झड़प, पिता-पुत्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला। थाना ढिलवां गांव रायपुर अराइयां में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो छोटे भाइयों ने अपने बड़े भाई और उसके बेटे को तेजधार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पारिवारिक सदस्यों की ओर से उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। ड्यूटी डॉ. बीएस बैंस के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी रायपुर अराइयां ने बताया कि उनके पिता ने दोनों भाईयों को हिस्से के मुताबिक जमीन बांटकर दे दी और एक हिस्सा अपने पास रखा। जो हिस्सा पिता केपास था वह उसने अपने छोटे बेटों को ठेके पर दे दी। इस वर्ष वही जमीन छोटे भाईयों से वापस लेकर उसे (बलबीर सिंह) को दे दी। जब शनिवार को वह और उसका बेटा जमीन का कब्जा लेने के लिए गए। तब दोनों छोटे भाईयों अंग्रेज सिंह और कश्मीर सिंह ने कब्जा देने से इंकार कर दिया। इस बारे पिता ने उसे समझाया तो उन्होंने पिता के साथ भी गाली गलौच करनी शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आए बलबीर सिंह और उसका बेटा अमनदीप सिंह के साथ भी दोनों भाई गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें इससे रोका तो उन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला करके उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर थाना ढिलवां पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।