फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महिला की आंखें फोड़ने और शरीर पर अ नगिनत घाव देने का मामला

महिला की आंखें फोड़ने और शरीर पर अ नगिनत घाव देने का मामला

Fri, 14 Jun 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
महिला की आंखें फोड़ने और शरीर पर अ नगिनत घाव देने का मामला
महिला का भाई और भाभी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

बहन की आंखें फोड़ने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला
सहमति संबंध में रह रहा व्यक्ति फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। करीब 50 वर्षीय महिला रानी की आंखें फोड़ने और गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रानी के भाई शंकर और भाभी गीता को गिरफ्तार किया था, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं रानी के साथ सहमति संबंध में रह रहा तीसरा आरोपी विजय फरार हैं। थाना बस्ती बावा खेल के आईओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस विजय को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं। दोनों आरोपी भाई शंकर और भाभी गीता का पुलिस को दो दिनों का रिमांड मिला है। इस केस से जुड़ी हर जानकारी निकाली जाएगी। महिला के बयान पर आरोपियों ने उसके हजारों रुपयों के अलावा उसकी कानों में पहनी बालियां भी उतार ली थीं। गौरतलब है कि पीड़ित महिला रानी अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर भाभी गीता के भाई विजय के साथ सहमति संबंध में रहने के लिए चली गई थी। रानी करीब 13 महीने बाद अपने भाई शंकर और भाभी गीता के घर अर्बन एस्टेट फेज-टू में आई थी। इस दौरान रानी की पिछली जिंदगी को लेकर बातचीत शुरू हो गई थी, जो तकरार में बदल गई। भाई शंकर और भाभी गीता उसे जबरदस्ती लेदर कांप्लेक्स में ले गए और वहां पर गीता के भाई विजय को भी बुलवा लिया गया। वहां पर तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता रानी के हाथ-पैर पकड़े और पहले होंठ को काटा फिर दोनों आंखों पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से कई वार किए गये। इसके अलावा भी महिला के शरीर पर कई अनगिनत वार किए गये थे, यहां से खून रिस रहा था। पीड़ित महिला को पहले जालंधर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन उसे बाद में गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया और वहां से ईएनटी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। महिला के बच्चों के अनुसार उनका परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है, लेकिन पिछले करीब 20 वर्षों से जालंधर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed