{"_id":"5cfd315ebdec22071506a1ee","slug":"15600971101132-firozpur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से लूटी साढ़े 32 हजार की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से लूटी साढ़े 32 हजार की नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव अवान के पास से बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे भारत फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने मुलाजिम से मारपीट भी की। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार को पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित मनप्रीत सिंह वासी जंगी राणा जिला बठिंडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। कंपनी से कर्जा लेने वाले लोगों से वसूली करने के लिए गुरुहरसहाए एरिया में आया था और वसूली करके वह लौट रहा था। इसी दौरान गांव अवान के पास बाइक सवाल तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोका और उससे पैसों का बैग छीनने लगे। बैग नहीं देने पर लुटेरों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में 32 हजार 600 रुपये थे। इस संबंधी उसने थाना लक्खोके बहराम पुलिस को शिकायत दी।
मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई बलबीर सिंह के मुताबिक मनप्रीत सिंह के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।